अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग केंद्र पर संयुक्त कार्रवाई – दमुवाढूंगा, हल्द्वानी
हल्द्वानी : आज दिनांक को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग के साथ एक संयुक्त टीम द्वारा दमुवाढूंगा क्षेत्र में अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से ऑटो और 5 किलोग्राम सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी।
मौके से कुल 25 नग 5 किलोग्राम के सिलेंडर, एक 8 किलोग्राम सिलेंडर एवं दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। स्थल पर संचालित रिफिलिंग केंद्र के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है।
उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग को भारत गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं विभिन्न गैस गोदामों के स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि वे अवैध एलपीजी किट लगे ऑटो रिक्शा की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करें।
इस कार्रवाई में तहसीलदार हल्द्वानी श्रीमती मनीषा बिष्ट, आपूर्ति निरीक्षक श्री राहुल डांगी, सहायक नगर आयुक्त श्री गणेश भट्ट, नगर निगम तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही
*हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर में भूखंडों की जांच में आई कई खामियां सामने* –

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम 
