हल्द्वानी: हल्द्वानी में आज चोरगलिया से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि चोरगलिया आमखेड़ा की प्रमुख समस्या नंधौर नदी से भू कटाव को लेकर है जो की सागुन के प्लॉट से लेकर आमखेड़ा, कुटलिया और कई अन्य स्थानपर बहुत ही खतरनाक स्थिति बनी हुई है। जहां पर बरसात का पानी लगातार भू कटाव कर रहा है। और इन्हीं जगहों से बाढ़ का पानी गांव के अंदर घुसने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने कहा कि मानसून आने में एक से डेढ़ महीना बचा है इसलिए इन सभी जगह पर समय रहते जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य किए जाने आवश्यक हैं। मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने कहा की समय रहते सुरक्षात्मक कार्य किए जाने बहुत आवश्यक हैं नहीं तो बरसात में जान माल का खतरा होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान नंदन सिंह बोरा सहित अन्य लोग़ उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कैलाश नदी के मुहाने को खोलने की मांग की है साथ ही कहा है कि बरसात शुरू होने से पहले कैलाश नदी के मुहाने में चैनेलाइजेशन किया जाना बेहद आवश्यक है जिससे कि बरसात की तबाही से क्षेत्र को बचाया जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
