हल्द्वानी– हल्द्वानी में भारी बारिश के बावजूद हेड़ाखान क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर धरना देकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। बारिश में भीगते हुए धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि 200 गांवों को जिला मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क पिछले एक साल से खराब है, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के भी लाले पड़े हैं बार-बार रास्ता बंद हो जाने पर भी प्रशासन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था तैयार नहीं कर पाया है।
का मतलब पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि लगातार ग्रामीणों द्वारा पिछले 1 साल से प्रदर्शन किए जाने के बावजूद सरकार और प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, प्रदर्शनकारियों का आरोप है की स्थानीय विधायक और सांसद ने भी आज तक काठगोदाम हेड़ाखान मार्ग को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए अब ग्रामीणों के सामने भारी बरसात में भी प्रदर्शन करने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है, इस दौरान ग्रामीणों की मुख्य अभियंता से तीखी नोकझोंक भी हुई, ग्रामीणों ने कहा की अगर जल्द रास्ता नहीं खोला गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे, वही पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता का कहना है कि सड़क पर मलबा आ रहा है जिसे तत्काल हटवा दिया जा रहा है जल्द ही स्थाई समाधान निकाल दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 



