हल्द्वानी में मौत के बाद जागा प्रशासन
हल्द्वानी : हल्द्वानी में जब तक कोई दुर्घटना ना हो तब तक प्रशासन नींद से नहीं जागता। ऐसा ही देर रात हुआ जब 13 वर्षीय मासूम की मुखानी रोड पर सड़क के गड्ढे के कारण मौत हो गई। इसके बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत टीम सहित मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। शहर में सड़कों का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी यूयूएसडीए के अधिकारी कमिश्नर के सवालों का मौके पर कोई भी जवाब नहीं दे पाए। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण में सड़क निर्माण क्षेत्र में शाइनिंग बोर्ड और निर्माण कार्य की प्रगति बोर्ड सहित अन्य सुरक्षात्मक उपाय कोई नहीं पाए गए। यहां तक की देर रात मौत के बाद रातों-रात एजेंसी ने गड्ढे भरे। कमिश्नर ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं साथ ही पुलिस ने भी परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का कहना है कि अब समीक्षा ऑफिस में नहीं बल्कि निर्माण स्थल पर होगी ताकि निर्माण दी एजेंसी के धरातल पर विकास कार्य देखे जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा
उत्तराखंड: हल्द्वानी में अलर्ट! मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी
हल्द्वानी : हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने खुद को मारी गोली
उत्तराखंड: यहां मेला देख कर लौट रही महिला से रेप
हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,अलर्ट मोड पर प्रशासन 

