मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी : हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी थाना पुलिस और एसओजी टीम को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग 9 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी और नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंशी राम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और इसी दौरान घरों में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल प्रदेश में हुई 9 बड़ी चोरियों को भी कबूल किया है। इस सफलता पर हिमाचल पुलिस ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण
उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा प्लान! केन्द्रीय मंत्री से मांगे 750 करोड़
उत्तराखंड: बिना फीस सीखें ब्यूटी पार्लर कोर्स, नैनीताल में शुरू हुआ प्रशिक्षण
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में 6 नए गौसदन बनेंगे, DM ने दिए निर्देश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां आत्मा योजना को मिली नई गति, ₹144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत
उत्तराखंड: प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों से मिले CM धामी, दिए ये निर्देश
उत्तराखंड: देहरादून में दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, CM धामी ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड: यहां शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित होने पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
उत्तराखंड: यहां एसएसपी ने किये 22 इंस्पेक्टर और SI के ट्रांसफर 

