- हल्द्वानी: अपर जिलाधिकारी द्वारा नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों की समीक्षा
अपर जिलाधिकारी, विवेक राय, ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय हल्द्वानी पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी ब्लॉक में 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 4 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो लगातार चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उप जिलाधिकारियों द्वारा भी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। किसी भी समस्या की स्थिति में नोडल अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर आमजन में उत्साह देखा जा रहा है और लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आज हल्द्वानी ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान एवं दो बीडीसी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संभावित भूस्खलन अथवा सड़क मार्ग अवरोध वाले क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों एवं इंजीनियरों की 24 घंटे की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर असगर, नोडल अधिकारीगण एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने खुद को मारी गोली
उत्तराखंड: यहां मेला देख कर लौट रही महिला से रेप
हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,अलर्ट मोड पर प्रशासन
उत्तराखंड: देहरादून में मोहन भागवत ने कश्मीर, अग्निवीर और समान नागरिक संहिता पर रखी स्पष्ट राय
उत्तराखंड : खेल विश्वविद्यालय, स्टेडियम और कारागार विस्तार को मिली स्वीकृति
उत्तराखंड: भराड़ीसैंण सत्र की तैयारियों पर फोकस, मुख्य सचिव ने दिए स्पष्ट निर्देश !
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा कि आई अपडेट
देहरादून में ड्यूटी के दौरान हादसा, तेज रफ्तार BMW की टक्कर से उपनिरीक्षक गंभीर घायल
उत्तराखंड प्रवास के दौरान मोहन भागवत ने दिया राष्ट्र शक्ति का मूल मंत्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SSP मंजूनाथ की बड़ी कार्रवाई, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, ये है मामला 
