लालकुआं। बिन्दुखत्ता के शास्त्रीनगर क्षेत्र में युवक ने नाबालिग बालिका को दुष्कर्म का शिकार बना डाला, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
शास्त्रीनगर निवासी ग्रामीण ने लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को गत रात्रि पड़ोस में रहने वाला युवक खीम सिंह रावत जबरन घर से उठाकर बगल के सुनसान स्थान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, बिटिया ने घर आकर रोते हुए परिजनों को युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की वारदात से अवगत कराया, जिसके बाद परिजनों ने लालकुआं कोतवाली आकर मामले की तहरीर पुलिस को दी।
जिस पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो तथा बलात्कार की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक खीम सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

