Haldwani News: शहर के रामपुर रोड में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल का सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर का रहने वाला है, वहीं पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूरी घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सरगम सिनेमा हॉल के पास हुई। बाइक पर बैठे दो लोग सरगम सिनेमा हॉल के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान सामने से आ रहे हैं डंपर की चपेट में बाइक आ गई, हादसे में बाइक के पीछे बैठे 40 वर्षीय संजय नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बाइक चला रहे सूरज कुमार नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की।
जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे में घायल सूरज का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जा रहा कि मृतक व्यक्ति नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

