हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां हादसे के बाद ही जागता है सिस्टम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआँ में मौतों के बाद जागा सिस्टम: एसपी सिटी सड़क पर उतरे

अवैध पार्किंग–अतिक्रमण पर चलेगा एक्शन, सीसीटीवी से हिट एंड रन वाहन की तलाश तेज।

लालकुआ,लालकुआँ में दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिंदगियों के बुझने के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद टूटी । हादसे ने सिस्टम की लापरवाही को बेनकाब कर दिया, जिसके बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : एरीज - चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग ने सड़क की पैमाइश कर हादसे के कारणों को तकनीकी रूप से परखा। प्रशासन ने माना कि हाईवे की दोनों सर्विस लाइनों पर फैली अवैध पार्किंग और सड़क किनारे हुआ अतिक्रमण हादसों को खुला न्योता दे रहा है। अधिकारियों ने ऐलान किया कि जल्द ही इन अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?

एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि हादसे की सूक्ष्म जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हिट एंड रन मामला है और दोषी वाहन को जल्द ही चिन्हित कर पकड़ लिया जाएगा।

इधर प्रशासन ने यह भी दो टूक कहा कि अब ओवरलोडिंग और ओवरहाइट वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे

हादसे के बाद प्रशासन की सक्रियता से जहां इलाके में हलचल मच गई है, वहीं सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या यह कार्रवाई स्थायी होगी या फिर हादसे के बाद की रस्मी कवायद बनकर रह जाएगी?

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें