लालकुआं। लालकुआं हल्द्वानी के बीच हाईवे में देर रात दो बाइकों के बीच सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 सेवा से अस्पताल भेजा, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापड़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, दोनों घायल काफी देर तक हाइवे पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा द्वारा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां राजेश पुत्र सेवाराम मूलनिवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत की मौत हो गई।
जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल सुमित जो हिमालय फार्म का रहने वाला है। की हालत नाजुक बनी हुई है, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर बीती रात 2 बाईके आमने-सामने आपस में टकरा गई। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो हल्द्वानी में गौला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद
उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान 

