हल्द्वानी – जिलाधिकारी जनपद नैनीताल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किये जाने एवं मिलावट पर कठोर कार्यवाही के निर्देशों के कम में प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ती संयुक्त टीम द्वारा बरेली रोड, मंगल पड़ाव एवं पीली कोठी क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित गोपाल जी डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेयरी के अंदर डालडा की मिलावट के सन्देह के आधार पर देसी घी एवं पनीर का सैंपल लेते हुए राज्य खाद्य विश्लेषणशाला, रूद्रपुर भेजा गया है। मौके पर प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा स्वयं घी में डालडा की मिलावट की बात को स्वीकार किया गया तथा बताया गया कि वह पैकेट खरीद कर बेच रहा है। लिये गये नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

टीम द्वारा पीली कोठी स्थित आंचल मिल्क पार्लर डेयरी कालाडुंगी रोड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान माँगे जाने पर प्रतिष्ठान स्वामी खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत लाईसेन्स/पंजीकरण प्रस्तुत नही कर सका, इस सम्बन्ध मे आवश्यक विभागीय कार्यवाही की जा जायेगी। साथ ही प्रतिष्ठान से गजक का नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भी प्रेषित किया गया है।
टीम द्वारा बरेली रोड स्थित फलों के गोदाम की भी निरीक्षण किया गया तथा फलों को नियमानुसार पकाते पाया गया। टीम द्वारा आगे भी फलों के अन्य गोदामों का भी निरीक्षण किया जायेगा तथा फलों के पकाने में कार्बाईड का प्रयोग होते पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की सयुक्त टीम में श्री संजय कुमार सिंह, अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा जनपद नैनीताल एवं श्री अभय कुमार सिंह वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी सम्मिलित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
