हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने नामांकन भर दिया है। उन्होंने कुछ देर पहले ही नामांकन भरा है। बता दें कि इस दौरान उन्होंने अपनी माता और हल्द्वानी की दो बार से विधायक बनती आ रहीं स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के फोटो को साथ रखा। हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नामांकन भराया है।
गौरतलब है हल्द्वानी की विधायक डॉक्टर इंदिरा हृदयेश का निधन पिछले साल जून में हो गया था। अब बीते दिनों कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उनके पुत्र और युवा नेता सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया है। सुमित हृदयेश के सामने हल्द्वानी में हैट्रिक जमाने का मौका है। अब चुनावों के लिए सुमित ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान वह अपने कुछ समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि अपनी मां के आशीर्वाद के साथ नामांकन भरने पहुंचे सुमित हृदयेश भावुक भी नजर आए।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
