हल्द्वानी/लालकुआं- लालकुआं विधानसभा में जिस तरह कांग्रेस की टिकट के बाद बगावत देखने को मिली थी उसी तरह की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण के बाद देखने को मिल रही है एक और विधायक नवीन दुमका के आवास में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का रायशुमारी का दौर चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व चेयरमैन पवन चौहान के कार्यालय के पास उनके समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कुल मिलाकर कांग्रेस की तरह भाजपा में भी नाराजगी चरम पर दिखाई दे रही है।
खबर बाहर से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए विधायक नवीन दुमका ने कहा कि भाजपा द्वारा टिकट वितरण से उनके और उनके समर्थकों को गहरी ठेस पहुंची है। अब ऐसे में उनके समर्थक और कार्यकर्ता पार्टी के इस निर्णय को किस प्रतिकार के रूप में लेते हैं वह उनके ऊपर निर्भर करता है। साथ ही विधायक नवीन दुमका ने कहा कि समर्थकों से और कार्यकर्ताओं से लगातार उनकी रायशुमारी चल रही है और उसी हिसाब से वह डिसीजन लेंगे।

यही हाल हेमन्त द्विवेदी के समर्थकों का भी है, उनके हल्दुचौड़ गुमटी स्थित आवास पर समर्थकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए स्थिति साफ नहीं है मोहन बिष्ट को टिकट दिए जाने के बाद अंदर खाने सभी दावेदार नाराज बताए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 
