हल्द्वानी :(बड़ी खबर) अचानक इस शो रूम में लगी आग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर की ठंडी सड़क पर स्थित MiNi’S शोरूम में रविवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं देख आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें