हल्द्वानी– मुखानी थाना क्षेत्र में 31 अक्तूबर को कार में मृत मिले पार्थ सिंह सामंत की मुंह और गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले में जांच टीम गठित की है। हालांकि घटना वाले दिन पुलिस जहर खाकर मौत होना मान रही थी।
“कठघरिया बच्ची नगर निवासी पार्थं सिंह सामंत (23) का शव 31 अक्तूबर की देर रात कालाढूंगी रोड पर उसकी कार में पड़ा मिला था। पार्थ की मां गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल स्थित कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था 31 अक्तूबर की रात खाना खाकर करीब 10 बजे वह घर से अपनी कार में निकला था। पूछने पर दोस्तों के पास जाने की बात कही थी।
देर रात फोन किया तो बोला कि जल्दी घर पहुंच रहा हूं। सूचना पर उसे खोजने के लिए निकली महिला मित्र को युवक की कार आरके टेंट हाउस रोड स्थित प्लाट की पार्किंग में खड़ी मिली और पार्थ कार में बेसुध पड़ा था। महिला मित्र ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रथमदृष्टया पुलिस इसे जहर खाने की घटना से जोड़कर देख रही थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस दोबारा सक्रिय हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जांच टीम गठित कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 
