Haldwani News – हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी सूरज रमोला ने 17 वोटो से अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को 5 साल बाद कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा मिला है । मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक हुए मतदान में 37% मतदान छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इसके बाद 3:00 बजे से मतगणना शुरू हुई देर रात चुनाव नतीजे आए जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सूरज रमोला को 1554 वोट पड़े तथा संजय जोशी को 1537 वोट पड़े निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी से 17 वोटो से एबीवीपी के सूरज रमोला जीत गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह बिष्ट और छात्र उपाध्यक्ष पद पर कविता बोहरा और सचिव पद पर कमल सिंह बोहरा संयुक्त सचिव पद पर विवेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ बिष्ट और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में गौरव कांडपाल ने बाजी मारी और सभी जीते हुए पदाधिकारी को विद्यालय प्रशासन ने चुनाव परिणाम आने की तत्काल बाद पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं 

