- बिना डॉक्टर अल्ट्रासाउंड ? सत्यमडायग्नोस्टिक सेंटर की करतूत पकड़ी गई..
कुमाऊं के मुख्य प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत दो प्रमुख केंद्रों राघव पैथ लेब, मुखानी और सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर, हीरा नगर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसीएमओ डॉ. स्वेता भंडारी, ललित ढोंडियाल और जगदीश चंद्र शामिल थे।
सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर पर भारी लापरवाही
हीरा नगर स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं हैं।
यहां जो सबसे हैरानी की बात सामने आई वो यह कि रेडियोलॉजिस्ट की पूरी तरह अनुपस्थित के बावजूद 26 मरीजों के अल्ट्रासाउंड की पर्चियाँ काटी गईं। इसका मतलब बड़ा गड़बड़झाला है। इसके अलावा एएनसी रजिस्टर और फॉर्म–F पर रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर नहीं,,सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मांगी गई तो स्टाफ ने कैमरा खराब होने की बात कही।
इन बड़ी और गंभीर लापरवाहियों पर निरीक्षण टीम ने प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई।और मौके पर ही अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला मार दिया गया। चाबी प्रशासन ने अपने कब्जे में ले ली है।
साथ ही केंद्र को 3 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए गए।
राघव पैथ लेब में सब कुछ ठीक
वहीं मुखानी स्थित राघव पैथ लेब की जांच के दौरान दस्तावेज और व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
