लोनिवि के अधिशासी और सहायक अभियंता सस्पेंड
देहरादून: सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही और गलत सूचना देने पर सरकार ने लोनिवि के रानीखेत डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडेय को सस्पेंड कर दिया।
शुक्रवार को लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडे ने इसके आदेश किए। दोनों अभियंताओं को अल्मोडा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में दोनों अभियंताओं को लापरवाही का दोषी माना गया है।
सड़कों की मरम्मत में लापरवाही का आरोप प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
यह है मामलाः अल्मोड़ा में कई सड़कों की मरम्मत होनी थी। दोनों अभियंताओं ने पैच रिपेयर प्लान को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार अपडेट नहीं किया। प्रमुख अभियंता की जांच में दोनों अभियंताओं की लापरवाही पाई गई। जांच में दोनों को अधूरी और गलत सूचनाएं देने और कार्ययोजना को भी सही तरीके से संशोधित नहीं करने का दोषी पाया गया


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 

