हल्द्वानी :सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी सम्भाग डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के अनुपालन में अनाधिकृत एवं नियम विरुद्ध संचालन करने वाले वाहनों के विरुद्ध जनपद नैनीताल में चैकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसमें 04 प्रवर्तन दलों के द्वारा 02 दिनों में 186 वाहनों के चालान किये तथा 22 वाहनों को सीज किया गया। चालान वाहनों में ट्रक, बस, ऑटो, टैक्सी / मैक्सी, टैक्सी बाईक आदि सम्मिलित हैं। चैकिंग अभियान हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, किच्छा मार्ग पर संचालित किया गया।
चैकिंग अभियान के अन्तर्गत बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना डीएल, बिना बीमा, बिना कर, सीट बेल्ट नहीं लगाने, हेलमेट नहीं पहनने, नो पार्किंग आदि अभियोगों में प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। चालान वाहनों में 48 नो पार्किंग के अभियोग में किये गये। चैकिंग अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र, परिवहन कर अधिकारी, गुरुमुख सिंह, गोविन्द सिंह, प्रमोद कर्नाटक, परिवहन उप निरीक्षक आर०सी० पवार, देव सिंह, गिरीश काण्डपाल आदि रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार 

