SSP नैनीताल के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही, आत्महत्या प्रकरण का पर्दाफाश
महिला नर्स की आत्महत्या मामले में अभियुक्त निकला रिश्तेदार, हुआ गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS

दिनांक 27.04.2025 को थाना हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत एक हॉस्पिटल में कार्यरत महिला नर्स द्वारा अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा थाना हल्द्वानी में दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 139/2025, धारा 108 BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान* लेते हुए श्री प्रकाश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी एवं श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में *एक पुलिस टीम गठित* की गई। *विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रोहताश सिंह सागर द्वारा संपादित* की गई।
*पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच,* मोबाइल फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण व अन्य माध्यमों से विवेचना में पाया गया कि एक व्यक्ति जो कि थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद का है जो मृतका का दूर का रिश्तेदार था तथा पिछले 10-12 वर्षों से संपर्क में था। जब कि मृतका की 3 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी।
अभियुक्त द्वारा मृतका के साथ कई बार झगड़ा एवं मारपीट की गई तथा मृतका से ऑनलाइन पैसे भी लिए जाते थे। अभियुक्त मृतका पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर मृतका ने आत्महत्या कर ली।
*उक्त अभियुक्त मोहम्मद हारून को दिनांक 11.05.2025 को गिरफ्तार* कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए गए।गिरफ्तारी-
मोहम्मद हारून 27 वर्ष पुत्र मोहम्मद इशहाक, निवासी- ग्राम मुनीमपुर थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद
पुलिस टीम-
- श्री रोहताश सिंह सागर – वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
- श्री महेंद्र प्रसाद – उपनिरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
- आरक्षी अरविन्द कुमार – SOG
- हे०का० इशरार नबी – सीसीटीवी तकनीकी टीम
- आरक्षी संतोष बिष्ट – सीसीटीवी तकनीकी टीम
- आरक्षी कुंदन सिंह
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 
