: एसएसपी ने किया खुलासा
हल्द्वानी : हल्द्वानी में शहर में लगातार हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी फिरोज गांधी को गिरफ्तार किया है। उसका एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नैनीताल जिले में 5 और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 5 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में एक मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली भी लग चुकी है। मामले के खुलासे में पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए सुराग जुटाए। इसी कड़ी मेहनत के चलते आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि उक्त बाइक को पांच अलग-अलग लोगों को बेचा गया था, जिससे पुलिस को शुरुआती जांच में काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल 

