हल्द्वानी : उत्तराखंड में बारिश से सबसे बड़ा नुकसान हल्द्वानी में हुआ है। जहां गौला नदी में बने पुल का एक पुस्ता नदी में समा गया है। जिसके बाद पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गौला का यह पुल सितारगंज, खटीमा, टनकपुर, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर नेपाल और चीन को हल्द्वानी से सड़क को जोड़ता है।
साथ ही गौला के कटाव से अब रेलवे लाइन और नदी के दूसरी ओर बने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को भी बड़ा खतरा हो गया है। इन एक्सक्लुसिव वीडियो में आप साफ देख सकते है की नदी के कटान से लगातार पेड़ और सेफ्टी वॉल का पुस्ता किस तरह लगातार नदी में समा रहा है, पुल के दोनों तरफ पुलिस तैनात कर दी गयी है। प्रशासन और NHAI के अधिकारी लगातार पुल की सुरक्षा को लेकर निरीक्षण कर रहे है। पुल पर यातायात शुरू होने में अभी काफी लंबा समय लगेगा। इस बीच नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट ने गौला पुल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
