हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम घरों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अब न सिर्फ बेहतर कदम उठा रहा है बल्कि नगर निगम का नया प्रयोग दिन प्रतिदिन लोगों में जन जागरूकता फैलाने के साथ ही हल्द्वानी शहर के भविष्य के लिए बेहतर साबित हो रहा है। या यह कहें कि नगर निगम का बैणी सेना बनाने का संकल्प, सार्थक होता जा रहा है। इसकी बानगी आज वार्ड नंबर 12 राजपुरा क्षेत्र में देखने को मिली।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम और बैणी सेना ने राजपुरा क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने सार्वजनिक क्षेत्र में कूड़ा न फेंकने और यूजर चार्ज देने के प्रति लोगों में जागरूकता अभियान चलाया इसके साथ ही अपने शहर को साफ रखने अपने घर की स्वच्छता रखने के प्रति नगर निगम का यह नया नजरिया लोगों के मन में भा गया। नगर निगम का यह नया प्रयोग अब 90% घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने में सफल रहा है साथ ही ₹40000 यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त भी हो चुका है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हमारा घर और हमारा समाज स्वच्छ रहेगा तो बीमारियां भी दूर होंगी नगर निगम हमेशा डोर टू डोर कूड़ा उठाने को आपके घर के बाहर तैयार खड़ा होगा उसके बदले में आपको यूजर चार्ज देना होगा जिसे लोग सहज रूप से स्वीकार कर रहे हैं और नगर निगम के कर्मचारी जनता और बैणी सेना इस नए संकल्प को साकार करने के लिए हर तरह से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह मुहिम आने वाले दिनों में स्वच्छ हल्द्वानी का सपना पूर्ण रूप से साकार करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
