- हल्द्वानी की गर्मी को काबू पाने को बिजली विभाग ले रहा कूलर-पंखों का सहारा
हल्द्वानी – बढ़ती गर्मी में आदमी तो छोड़िए मशीनें भी तप रही हैं। गर्मी के कहर के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं तो गर्मी के तेवर देख बिजली देने वाले ट्रांसफार्मर भी गरम हो रहे हैं। बिजली विभाग इन्हें कूलर व पंखे लगाकर ठंडा कर रहा है। हालांकि इसके बाद भी ट्रांसफार्मर के तापमान में सिर्फ 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ रही है बिजली घर में लगे 12. 5 एमवीए के 2 ट्रांसफार्मरों के लिए कूलर और पंखे लगाए गए हैं।
लगातार बढ़ते तापमान के चलते बिजली घरों में रखे ट्रांसफार्मरों में अधिक लोड आ रहा है। इन्हें ठंडा रखने के लिए कूलर व पंखे सहारा लिया जा रहा है। इसके चलते कुछ राहत मिल रही है और ट्रांसफार्मरों के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ रही है इधर, बिजली विभाग ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के ईई डीडी पांगती ने बताया कि बढ़ते तापमान के चलते ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर व पंखे की व्यवस्था की गई है, जिससे ट्रांसफार्मर में पड़ा ऑयल ठंडा रहे और ट्रांसफार्मर के तापमान में भी कमी बनी रहे गर्मी अधिक होने के कारण लोग घरों में कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। जिसका सीधा असर ट्रांसफार्मर पर दिखाई देता है। जब लगातार बिजली चलने से ट्रांसफार्मर गर्म हो जाता है उसके फुंकने की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए इनको ठंडा रखने का एक ही तरीका है। इनके सामने वाटर कूलर चला दिए जाएं, वहीं इसके अलावा बिजली की कटिंग ज्यादा देर नहीं की जा सकती। अगर ऐसा करते हैं तो लोड एक साथ अधिक हो जायेगा और ट्रांसफार्मर खराब होने लगेंगे, इसलिए बिजली की कटौती बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद 
