हल्द्वानी : कुमाऊँ के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम मेयर की सीट सामान्य होने के बाद कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में जिले के चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल के समक्ष मेयर के दावेदारों और पार्षद के दावेदारों से रायशुमारी का दौर शुरू हो गया जिसमें कांग्रेस से मेयर के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए हल्द्वानी से मेयर पद के प्रबल दावेदार ललित जोशी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दावेदारी करने पहुंचे।
वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी जिस किसी व्यक्ति को टिकट देगी पूरे कार्यकर्ता और वह स्वयं दिलो जान से उस व्यक्ति को चुनाव लड़ाकर मेयर बनायेंगे। वहीं कांग्रेस से प्रबल दावेदार पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि उनके लंबे समय का संघर्ष आज पूरा होता दिख रहा है उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि टिकट उन्हीं को मिलेगा। वहीं राय शुमारी के लिए आए चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की राय पर पार्टी के निष्ठावान और मजबूत कार्यकर्ता को ही मेयर का टिकट दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर
हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम
साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस 

