ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु निराश्रित एवं असहाय व गृहविहीन व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कंबल वितरित किए जाने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था की जाएगी
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नोडल अधिकारी नामित करते हुए दी जिम्मेदारी
नैनीताल : शीतकाल में ठंड से बचाव एवं आम जन-जीवन सुरक्षित रखने हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश। उन्होंने सभी स्थानीय नगर निकायों में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय गृह विहीन व्यक्तियों को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु निशुल्क कंबल वितरण सार्वजनिक स्थानों जैसे धर्मशाला, रेनबसेरों, मुसाफिरखाना, पड़ाव,सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन आदि पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शीतकाल में शीतलहर से सुरक्षा बचाव हेतु स्थाई एवं अस्थाई रेनबसेरों की व्यवस्था के अतिरिक्त इन सभी रेनबसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं बिजली, पानी, बिस्तर,साफ सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही इन रेनबसेरों का व्यापक प्रचार प्रसार भी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शीतकाल में जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ प्राप्त हो।
जिलाधिकारी श्री रयाल ने शीतकाल में उक्त सभी व्यवस्थाओं को यथासमय सुनिश्चित कराने हेतु नगर निगम एवं नगर पालिकाओं व पंचायत हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं,जिसमें नगर निगम हल्द्वानी हेतु सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर पालिका नैनीताल हेतु अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, नगर पालिका रामनगर हेतु अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, नगर पालिका कालाढूंगी हेतु अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, नगर पालिका भीमताल हेतु अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार, नगर पालिका भवाली हेतु अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार एवं नगर पंचायत लालकुआं हेतु अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को शीत ऋतु में ठंड से सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 

