नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया जब चाइना पीक घूमने गया 12वीं का छात्र जंगल में लापता हो गया। रुद्रपुर निवासी जयस कार्की अपने पांच दोस्तों के साथ नैनीताल आया था। सभी शाम के समय ट्रेकिंग के लिए दो समूहों में बंटकर निकले थे। चार दोस्त चाइना पीक की ओर गए, जबकि दो कैमल्स बैक पहाड़ी की तरफ चले।
दोस्तों के अनुसार, जयस कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए उतर रहा था। आधे रास्ते के बाद वह अचानक गायब हो गया। शुरू में दोस्तों को लगा कि वह सीधे प्रवेश द्वार पर पहुंच गया होगा, लेकिन इंतजार और फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। घबराए दोस्तों ने तुरंत नगर कोतवाली में सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हो गई। रातभर टॉर्च की रोशनी में घने जंगलों में खोजबीन की गई, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका। नयना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित सिंह कार्की ने बताया कि कुल छह छात्र नैनीताल आए थे, चार सुरक्षित लौट आए, जबकि दो रास्ता भटक गए। भटके हुए दो छात्रों में से एक खुद वापस आ गया, लेकिन जयस गहरे जंगल की ओर चला गया।
रातभर युवक घने जंगल में फंसा रहा। इस दौरान वह खाई में गिर गया…जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस और परिजनों के माध्यम से उसे नैनीताल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी चोट गंभीर है और उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रिफर किया जाएगा।
नैना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित सिंह कार्की ने बताया कि रात 3 बजे तक सर्च अभियान असफल रहा…लेकिन सुबह 5 बजे फिर से ऑपरेशन शुरू किया गया। वन विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने तेज ढलानों और घने जंगल में खोज जारी रखी। आखिरकार करीब 11 बजे टीम जयस को सुरक्षित ढूंढने में सफल रही।
बचाव दल के अनुसार छात्र थका हुआ था…लेकिन खतरे से बाहर था। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार को सूचना दी गई। प्रशासन ने ट्रेकिंग पर जाने वाले युवाओं को चेतावनी दी है कि बिना गाइड के समूह से अलग या ईयरफोन लगाकर पहाड़ी रास्तों पर न चलें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



क्या हल्द्वानी में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? प्रशासन ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड: पैसा और जमीन दोनों गए तो ग्रामीण ने खाया जहर
पति लाता था स्मैक, पत्नी करती थी सप्लाई…हल्द्वानी में SOTF का बड़ा खुलासा
उत्तराखंड: अब हर शनिवार सूचना विभाग में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, DG सूचना ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी की स्वच्छता मुहिम से जुड़ी क्रिकेटर एकता बिष्ट, बनीं ब्रांड एंबेसडर
उत्तराखंड: DM ने शिकायत मिलते ही होटल का काटा पानी कनेक्शन, भारी जुर्माना भी लगाया
उत्तराखंड के अग्निवीर रमनजीत सिंह का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
हल्दूचौड़: अंशिका ने किया माता पिता और स्कूल का नाम रोशन
हल्द्वानी: कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
उत्तराखंड: राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू 
