हल्द्वानी- कुमाऊं का सबसे बड़ा सुशीला तिवारी अस्पताल इन दिनों मरीजों से भरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को अस्पताल में बेड भी नही मिल पा रहे है। रोजाना अस्पताल में 2000 से अधिक ओपीडी हो रही है और विभिन्न तरह की बीमारियों के मरीजों से अस्पताल फुल है, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी का कहना है कि वर्तमान समय में डेंगू, कोविड, मलेरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पाई जाने वाली बीमारी के मरीज अब हल्द्वानी में भी मिलने लगे है, कालाजार नाम की बीमारी के मरीज भी सुशीला तिवारी अस्पताल में लगातार आ रहे हैं जोकि एक गंभीर मामला है। आज देर शाम को कालाजार बीमारी से पिथौरागढ़ के 30 वर्षीय युवक की मौत की भी खबर है।
अस्पताल के प्राचार्य का कहना है कि अब तक काला जार के 50 से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए सुशीला तिवारी आए हैं हालांकि अस्पताल द्वारा उनको उचित उपचार दिया जा रहा है, इस बीमारी को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट हो गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

