लालकुआं- चंपावत में बारात वापसी के दौरान मैक्स गिरने से हुए सड़क हादसे में 14 मृतकों में हल्दूचौड़ क्षेत्र की भी दो बहने शामिल हैं, उक्त दोनों महिलाओं की मौत की खबर से जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वही दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के गोपीपुरम निवासी पूनम मटियाली एवं दौलिया डी क्लास निवासी भगवती बोरा जो कि बहने हैं अपने भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज की शादी समारोह में शामिल होने जनपद चंपावत के ग्राम कठोती गए हुए थे, शादी संपन्न होने के बाद यह सभी परिवार जन भगवान सत्यनारायण की कथा के लिए अपने पैतृक गांव मैक्स में सवार होकर आ रहे थे कि उक्त मैक्स गहरी खाई में जा गिरी ।
जिसके चलते मौके पर ही 14 परिजनों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में शामिल हल्दूचौड़ क्षेत्र की दो महिलाओं की मौत हो जाने से पूरे क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। जैसे ही दोनों परिवारों को भगवती एवं पूनम के मौत का समाचार मिला तो घर में कोहराम मच गया।
कई सगे संबंधी आनन-फानन में चंपावत को आज सुबह ही रवाना हो गए। देर शाम तक भारी संख्या में गांव के लोग दोनों घरों में एकत्र होकर दुख बांटने पहुंचे। यहां गोपीपुरम निवासी 52 वर्षीय पूनम मटियाली के पति नारायण सिंह मटियाली वन विकास निगम से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं, इनके दो बेटे और एक बेटी है, तीनों ही विवाहित है, दोनों बेटे यही घर पर ही रहते हैं, तथा बेटी की चंपावत में ही शादी हुई है।
इनके अलावा पूनम की दूसरी बहन ग्राम दौलिया डी क्लास निवासी भगवती बोहरा उम्र 45 वर्ष की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है, भगवती के पति होशियार सिंह बोहरा वन विकास निगम के लालकुआं डिपो में कार्यरत है, इनकी चार बेटियां और एक बेटा है, जिनमें दो बेटियों का विवाह हो चुका है, तथा दो बेटियां अभी अविवाहित हैं, और बेटा भी अविवाहित है।
दोनों चचेरी बहनों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है, तथा परिवार के बच्चे अभी भी इस घटना पर पूरी तरह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 
