हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी की अनुशासन नीति को लेकर पार्टी अब और सख्त रुख अपनाने जा रही है। नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने एक पत्र जारी करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने से बचने की सख्त हिदायत दी है।जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां विचार साझा करने के लिए उचित मंच उपलब्ध हैं।
बावजूद इसके कुछ लोग पार्टी के अंदरूनी निर्णयों और सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा, “ऐसे लोग पार्टी के फोरम में अपनी बात रखने के बजाय सार्वजनिक मंचों पर जाकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह न केवल संगठन को कमजोर करता है, बल्कि इससे यह भी प्रतीत होता है कि पार्टी गुटों में बंटी हुई है।”जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। भाजपा के इस निर्देश को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के तहत जारी किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि पार्टी अब अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 3 दिन राजकीय शोक और स्कूलों में अवकाश घोषित
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
उत्तराखंड में ईंधन संकट की अफवाहों का हुआ पर्दाफाश!
उत्तराखंड: हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में
उत्तराखंड में एकमात्र IAS ने कमाई से अधिक संपत्ति बनाई, केस दर्ज
उत्तराखंड: बेटे के जन्मदिन से पहले घर में महिला की हुई संदिग्ध मौत
उत्तराखंड में शोक की लहर, कल हरिद्वार में होगा खंडूड़ी का अंतिम संस्कार!
उत्तराखंड : बरेली रोड पर बढ़ते सड़क हादसे, सांसद अजय भट्ट ने उठाई आवाज
उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टाइल में तैयार हुआ ‘महकी फ़िज़ा’, यूट्यूब और OTT पर जल्द रिलीज़ 
