- अवैध रूप से शराब परोसने वालों के विरुद्ध संयुक्त प्रवर्तन अभियान
प्रशासन, नगर निगम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज हल्द्वानी शहर के डेयरी गली (मंगल पड़ाव चौकी के पास) क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान डेयरी गली में कई रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। कुछ स्थानों पर ग्राहक और प्रतिष्ठान स्वामी टीम को देख कर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में तीन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से देसी एवं विदेशी शराब की पेटियाँ परोसी जा रही थीं।
अभियान के दौरान तीन से अधिक पेटियाँ देसी एवं विदेशी शराब की जब्त की गईं। 2 प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर पकड़ा गया जबकि 6 अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा 8 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालान जारी किया गया।
संयुक्त प्रवर्तन टीम में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी, गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, राहुल शाह, एसडीएम हल्द्वानी एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।
यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई दिशा
उत्तराखंड : यहाँ इस हरकत पर शिक्षक निलंबित
उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, पति पत्नी की गई जान
उत्तराखंड: दिल्ली मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
हल्द्वानी : प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संडे रहा रोमांच से भरपूर, KPL में नैनीताल का जलवा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पनचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर DM रयाल सख्त, दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
उत्तराखंड : पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : शहर में यहां वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू
उत्तराखंड: अंत्येष्टि में शामिल हो वापस लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत 
