- आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया
हल्द्वानी, आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का लोनि.वि., ब्रिडकुल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में सड़क मरम्मत हेतु डामरीकरण का कार्य नहीं हो सकता है, इसलिए वैकल्पिक तरीकों से सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जाए और प्राथमिकता के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। साथ ही, वर्षाकाल समाप्त होने के पश्चात स्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा काठगोदाम नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन के समीप सड़क, देवलचौड़ चौराहा मार्ग एवं टीपीनगर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। काठगोदाम रोडवेज के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन से पानी आने और सड़क पर पेयजल लाइन लीकेज के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता को तत्काल लीकेज ठीक करने और नवनिर्मित रोडवेज के कार्यदायी संस्थान को स्टेशन से आने वाले पानी को ड्रेनेज सिस्टम में परिवर्तित करने के निर्देश दिये।
देवलचौड़ एवं टीपीनगर मार्गों के निरीक्षण के दौरान लोनि.वि. के अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्गों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लोनि.वि. एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करें और वर्षाकाल में वैकल्पिक तरीकों से मरम्मत सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनि.वि. प्रत्युष कुमार तथा ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी 
