- हल्द्वानी के लालकुआं से नकली नोटों के साथ सुनार गिरफ्तार
हल्द्वानी : लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने फर्जी नोटों की जालसाजी का भंडाफोड़ कर जाली नोट के साथ सरगना सुनार को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस को 9000 रूपये के नकली नोट बरामद हुए है। सभी नोट 500 के है जोकि टोटल 18 नोट है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रहीं हैं। जिसमें देशव्यापी नकली नोट नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। बताते चले कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हल्दूचौड चौकी की रोजाना चेकिंग अभियान चला रही थी इस दौरान पुलिस हल्दूचौड चौकी क्षेत्र के बेरीपडाव स्थित चेकिंग कर रहीं थी। इसी बीच पुलिस को नकली नोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को हल्दूचौड क्षेत्र में एक काली कार आती दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया तो उसमें बैठे युवक ने कार को तेजी से भागा दिया जिसका पुलिसकर्मी ने बामुश्किल पीछा कर कार को पकड़ लिया साथ ही उसमें बैठे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस ने 9000 रूपये नकली नोट बरामद हुए। सभी नोट 500 के है। पुलिस को आरोपी के पास से राधेरानी ज्वेलर्स की एक मोहर तथा एक चेक बुक भी बरामद हुई है।
इधर एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र आर्य ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लालकुआँ ज्वेलर्स के स्वामी महेश चन्द्र वर्मा का पुत्र शिवम वर्मा है जो इस काम का सरगना है उन्होंने बताया कि आरोपी से नकली नोट कहां से लेकर आया और कहाँ चलाता हैं। देशव्यापी नकली नोट नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि पता चला है कि आरोपी के खिलाफ बहेड़ी में नकली सोने के मामले में भी मुकदमा दर्ज उसकी जांच की जा रही है। साथ ही इसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। वहीं पूरे मामले की जांच आईबी और इंटेलिजेंट द्वारा भी की जा रही है।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन 
