उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की नींव रखी गई, जिसमें कोर कमेटी का गठन किया गया और कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस संगठन का उद्देश्य उत्तराखंड के व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकना, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना, और व्यापार से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए यह मंडल गठित किया गया है।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रताप जोशी को अध्यक्ष और संजय त्यागी को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही मंडल की योजनाओं और रूपरेखा पर चर्चा की गई ताकि व्यापारियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में संगठन की इकाइयां बनाई जा रही हैं, जिससे उत्तराखंड के व्यापारियों को व्यापक रूप से लाभ मिल सके। इस अवसर पर महत्वपूर्ण सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें भुवन भट्ट, लाखन सिंह निगल्टिया, चंदन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, विजय नारायण त्रिपाठी, रामनगर से यशपाल सिंह रावत, देहरादून से आलोक थपलियाल, पिथौरागढ़ से भूपेश पेठसाली, घनश्याम कांडपाल, तरुण वानखेड़े, मन्नू रस्तोगी, काजल खत्री, सीमा बत्रा, डॉ. अंजना जोशी और मंजू शाह ,राहुल जोशी,शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड :(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते इस जिले में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 5 जिलों में अगले 15 घंटे भारी, कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी
हल्द्वानी : महापौर की पहल से व्यापारियों को बड़ी राहत
देहरादून : सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
उत्तराखंड: यहां घर मे घुस कर बुजुर्ग पर लाठी से किया जानलेवा हमला
देहरादून की साइंस सिटी का करेंगे प्रदेशभर के स्कूली बच्चे भ्रमण, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
हल्द्वानी: पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्री संगीत समारोह में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
शैमफोर्ड स्कूल में नए छात्र नेताओं की ताजपोशी, आईटीबीपी अधिकारी की मौजूदगी में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह
हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन 

