वर्षो से बुजुर्गों, महिलाओं, सामाजिक समुदायों की थी माँग,
आवश्यक सेवा जिससे होती थी बाधित, ऐसी व्यवस्था को किया परिवर्तित

शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराना पहली प्राथमिकताः डीएम
शहर के प्रमुख व्यस्त्तम चौराहें पर धरना प्रदर्शन,जुलूस,शोभायात्रा,रैली, आदि प्रतिबन्धित।
अब शहर के व्यस्त्तम प्रमुख 06 चौराहों पर धरना प्रदर्शन,जुलूस, शोभायात्रा, रैली, से यातायात नही होगा बाधित।
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर आये दिन प्रदर्शन,जुलूस, शोभायात्रा, रैली, आदि का आयोजन किया जाता है, जिस कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका प्रभाव सबसे अधिक प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के आस-पास के यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण चौराहों के चारों ओर का मार्ग पूर्णतः अवरूद्ध हो जाता है।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत मंथन के उपरान्त शहर में वर्षों से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए जन मानस के हित में शहर के प्रमुख 6 चौराहों पर नई व्यवस्था बनाई गई,जिसके तहत् प्रमुख स्थलों, मार्गाे पर इस प्रकार के धरना प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली आदि विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन होने से आवश्यक सेवाओं, यातायात के बाधित होने से जन सामान्य में असन्तोष परिलक्षित हो रहा है, जिस पर रोक लगाने हेतु निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने आमजनमानस की सुगमता एवं व्यापक जनहित के दृष्टिगत घण्टाघर, गांधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, बुद्धा चौक जैसे महत्वपूर्ण व्यस्ततम् स्थानों पर धरना प्रदर्शन / जुलूस / शोभायात्रा, रैली आदि को प्रतिबन्धित करने के आदेश जारी किए।
विभिन्न संगठनों / दलों द्वारा सचिवालय कूच किये जाने हेतु जुलूस / जनसमूह परेड ग्राउण्ड परिसर के बाहर निकट ढुंगा हाउस एकत्रित होने के पश्चात् कनक चौक होते हुए पैसिफिक तिराहा से आगे बढ़ेगा एवं आयकर तिराहे पर जाएगा।
परेड ग्राउण्ड से राजभवन / सी०एम० आवास कूच किये जाने हेतु जनसमूह को पैसिफिक तिराहे पर ही रोका जाएगा।
पारम्परिक शोभा यात्राओं / धार्मिक जुसूसों हेतु विशेष परिस्थितियों में समय, मार्ग व संख्या के निर्धारण करने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस / यातायात प्रशासन के साथ बैठक के उपरान्त कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी 
