Haldwani News- हल्द्वानी से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां के दुमुवाढूंगा पनचक्की स्थित युवराज स्पा में छापे के दौरान तीन युवतियों और स्पा के मैनेजर व संचालिका सहित पांच पुरूषों सहित कुल आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़ी गई लड़कियां झारखंड व दिल्ली की रहने वाली हैं। जबकि पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं।
एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्रा और सीओ हल्द्वानी भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्पा से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने स्पा की संचालन एक महिला कर रही थी। पकडत्रे गए युवकों में वनभूलपुरा निवासी एक युवक भी शामिल है, ग्राहकों का इंतजाम किया करता था। आज एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल प्रभारी ललिता पांडे की टीम ने यह छापामारी की है।

बताया जा रहा है कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलता था कस्टमर को व्हाट्सएप में फोटो भेज कर लड़कियों की बुकिंग कराई जाती थी पुलिस द्वारा पकड़ी गई लड़कियां झारखंड और दिल्ली की रहने वाली है साथ ही पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं मौके पर एसपी सिटी जगदीश चंद्रा और सीओ भी पहुंच चुके हैं। इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पुलिस लगातार स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान न सिर्फ अनियमितताएं पकड़ी है बल्कि पहले भी देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चुकी है। एक बार फिर एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने अपनी इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
