Haldwani news- लालकुआं के बाद हल्द्वानी के एक होटल में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के साथ उसके मामा और एक रिश्तेदार भी होटल में रुके थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पूर्व सैनिक सुरेश सिंह पुत्र केसर सिंह भट्ट कॉलोनी हल्द्वानी निवासी हैं। वह सोमवार को कपकोट बागेश्वर निवासी मामा नरेंद्र सिंह पुत्र भगवत सिंह और एक अन्य रिश्तेदार के साथ सरस मार्केट के समीप एक होटल में रुके थे। सभी का होटल में पार्टी करने का प्लान था। पार्टी चल रही थी, इसी दौरान मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सुरेश सिंह के मुंह से झाग आने लगा। सुरेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मंगल पड़ाव पुलिस को दी गई।
चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक सुरेश सिंह दानू सेना से रिटायर हो गए हैं। उनका भट्ट कॉलोनी में घर है। पुलिस ने होटल में मौजूद दोनों रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है और पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया है। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
