हल्द्वानी- आज दिनांक 19-12-2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा बीट पुलिसिंग को और प्रभावी करने के लिए प्रथम चरण में जनपद ऊधमसिंहनगर व नैनीताल के 50-50 बीट कर्मचारियों को बीट बुक तथा सिमकार्ड वितरित किये गये । पूरे कुमायूँ परिक्षेत्र में कुल 500 सिमकार्ड व बीट बुक वितरित किये जायेंगे ।
➡️ उद्देश्य़ –
✅ बीट कर्मचारी के स्थानान्तरण के पश्चात भी मोबाईल नम्बर नहीं बदलेगा
✅ बीट आरक्षी के स्थाई मो0 नम्बर को सम्बन्धित बीट क्षेत्र के सार्वजिक स्थानों पर चस्पा किया जायेगा ।
✅ डायल 112,पर आने वाली सूचना तत्तकाल सम्बन्धित बीट आरक्षियों को प्राप्त होगी ।
➡️ बीट आरक्षी के मौलिक कार्य
✅ आबंटित बीट बुक को अद्यावधिक रखना
✅ क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी व हल्का प्रभारी को चैक कराना।
✅ बीट आरक्षी को अपने बीट व क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी(अच्छे-बुरे व्यक्तियों, अपराधी, मफरूर, ईनामी अन्य वांछित)होनी चाहिए।
✅ क्षेत्र में बीट अधिकारी व आरक्षी के बैठने व भ्रमण का नियत स्थान व समय होना चाहिए, तथा उनके मो0 नम्बर भी चस्पा होने चाहिए।
✅ स्थानान्तरण होने पर बीट बुक को थाना कार्यालय में दाखिल करना।
➡️ अपराधों की रोकथाम हेतु
✅ बैंक, धार्मिक स्थान, बाजार, पेट्रोल पम्प आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर समय-समय पर गश्त व चैकिंग
✅ महिलाओं व बच्चों से छेड़छाड़ व छीटाकशी करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखना
✅ क्षेत्र में अवैध कार्य सट्टा,जुआ,मादक पदार्थ आदि में में लिप्त असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखना।
✅ अवैध गतिविधियों की बीट सूचना दर्ज कराना।
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग
✅ आरक्षी को अपने बीट क्षेत्र के सी0एल0जी0 सदस्यों ,ग्राम प्रधानों, पार्षदों व चौकीदारौं एवं गणमान्य लोगों के साथ समय समय पर गोष्ठी कर उनकी समस्याओं की जानकारी।
✅ जनता की सहायता हेतु सामुदायिक पुलिसिंग की जानी चाहिये
➡️ जनजागृति हेतु
✅विभिन्न विषयों पर जनजागृति अभियान चलाकक अपराध रोकथाम का प्रयास
✅ क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों के बीच जाकर जनजागृति अभियान चलाना।
✅ स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर्स, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से महिला अपराध के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु सहयोग प्राप्त करना
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ .जगदीश चंद्र, तथा क्षेत्राधिकारी साइबर नितिन लोहनी उपस्थित रहे*
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

