हल्द्वानी: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर में चल रहे 13 चौराहों के चौड़ीकरण की प्रगति के संबंध में राजस्व, लोनिवि, विद्युत और अन्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि वन विभाग के द्वारा पेड़ों के ट्रांसप्लांट के दौरान तकनीकी रूप से मॉनिट्रिंग की जाएगी। इसके साथ ही चौराहों के चौड़ीकरण के समय यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम हल्द्वानी को विभागों के साथ समन्वय कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कॉल टैक्स, देवलचौड चौराहे के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने हेतु लोनिवि को सिंचाई, जल संस्थान और अन्य विभागों के साथ समन्वय कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। महिला और बेस अस्पताल की बाउंड्री, टैंक, ट्रांसफार्मर और अन्य प्रकार की यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु मुख्य नगर आयुक्त और एसडीएम हल्द्वानी को मौके पर जाकर स्थल चिन्हित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि वर्तमान में नरीमन चौराहे में पोल शिफ्टिंग का कार्य गतिमान है। लाल डांट में पोल शिफ्टिंग और ट्रैफिक लाइट को शिफ्ट किया जाना है जिस संबंध में कार्य प्रगति पर है। लामाचौड़, कुसुमखेड़ा, कठघरिया चौराहे में किसी प्रकार की समस्या नहीं है, कार्य में तेजी लाई जाएगी जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके और हल्द्वानी शहर को काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सके।
बैठक में सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, ईई लोनिवि अशोक चौधरी, आर ई इस के के जोशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR 
