हल्द्वानी :जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में आगामी खनन सत्र की तैयारियों हेतु खनन समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गौला,नंधौर, कोसी व कैलाश नदियों से जो भी खनन किया जायेगा नदियों के सेंटर मे ही खनन किया जायेगा तथा प्रतिबंधित क्षेत्र से खनन कतई ना किया जाए। उन्होंने कहा इसके लिए टास्कफोर्स व तकनीकी टीम नियमित चैकिंग भी करे।
उन्होने कहा जनपद मे नदियो द्वारा जिन सडकों एव गांवों में भूस्खलन व भूकटाव होता है इसके लिए समिति द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर रिवर ड्रेजिंग नीति के अंतर्गत प्रस्ताव बनाये जायें । ताकि नदियों को चैनेलाईज कर भूकटाव के संवदेनशील क्षेत्रों को रोका जा सके। उन्होंने कहा खनन सत्र से पूर्व सीमांकन पीलर, आन्तरिक मार्ग, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए।
वन निगम के अधिकारियों द्वारा बैठक में अवगत करवाया गया कि नदी का जल स्तर कम होते ही 15 अक्टूबर के बाद सर्वे की कार्यवाही कर ली जाएगी ।
उन्होने कहा सरकार द्वारा जो खनन नीति बनाई गई है अधिकारी उसी के अनुसार प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने संबन्धित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए टास्क फोर्स टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होने खनन विभाग, वन विकास निगम, वन विभाग, राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से टास्क फोर्स टीम गठित कर खनन क्षेत्र में प्रतिदिन फोर्स के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खनन क्षेत्र में सी.सी.टीवी के माध्यम से भी नजर रखी जाय,।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सीएस जोशी, दिगंत नायक, कुंदन शाह, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसडीएम परितोष वर्मा, रेखा कोहली, के0एन0गोस्वामी, राहुल साह, एआरटीओ संदीप सैनी, एसपी सिटी हरबंश सिह सहित खनन, वननिगम के अधिकारी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान 

