हल्द्वानी– जिलाधिकारी वंदना ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूडी, आरटीओ, पुलिस विभाग आदि संबंधित विभागाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष में हुई दुर्घटनाओं का संज्ञान लेने पर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं और जनहानि भी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक हुई है। जिसको कम करने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों द्वारा टास्क फोर्स गठित कर पर्वतीय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, और वाहनों की फ़िटनेस का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही यातायात नियमों का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष फोकस रखने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने कहा स्कूल बच्चों को लाने ले जाने में लगी बसों की फिटनेस की आवश्यक रूप से अभियान चलाकर जांच कर लें, अनफिट बसों को स्कूलों में न लगाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग और प्रवर्तन विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में हुई जनहानि की सूची तैयार करें। प्रभावित परिवारों को आजीविका सृजन, पुनर्वास और उनको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उनको मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि कार्य, उद्योग आदि क्षेत्रों से सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से परिवारों को संबंधित विभाग की योजना का लाभ दिया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने ईई पीडब्ल्यूडी रत्नेश सक्सेना को निर्देशित किया कि आरटीओ, एनएच, आदि विभागों के साथ संयुक्त रूप से समन्वय करते हुए रोड सेफ्टी ऑडिट टीम गठित कर कर अवशेष मार्गों का सेफ्टी ऑडिट करवाए और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करवाएं, समस्याओं को दूर करते आर टी ए की बैठक में प्रस्तावित करे ।
इस दौरान बैठक में एस पी सिटी ट्रैफ़िक हरबंस सिंह,ई ई पीडब्ल्यूडी रत्नेश सक्सेना, आरटीओ संदीप सैनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी 
