डीएम रयाल ने परिजनों के अनुरोध एवं सहमति पर सेवानिवृत्त दूरसंचार विभाग कर्मी धर्मशक्तू की देह सुशीला तिवारी कॉलेज प्रबंधन को दान दिए जाने की अनुमति देते हुए तत्काल आदेश जारी किए
हल्द्वानी : बीएसएनएल से एसडीओ पद से सेवानिवृत हुए कमलुवागंजा हल्द्वानी निवासी पुरमल सिंह धर्मशक्तू का रविवार को निधन हो गया। मूल रूप से मुनस्यारी टिमटिया गांव के रहने वाले धर्मशक्तू अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं । उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह पिता की इच्छा के अनुरूप उनकी देह को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को शैक्षणिक / अनुसंधान कार्य के लिए देना चाह रहे थे। लेकिन कागजात पूरे नहीं होने के चलते परिजन इस मामले को लेकर देर सायं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिले। जिलाधिकारी श्री रयाल ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तुरंत आदेश जारी करते हुए देह को निशुल्क दान करने की अनुमति देते हुए, मेडिकल कालेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ने उनकी देह को शैक्षणिक व अनुसंधान कार्य के लिए ले लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 

