हल्द्वानी – बनभूलपुरा में कल अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुए उपद्रव और आगजनी के बाद आज जिलाधिकारी वंदना सिंह और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक इस उपद्रव में दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग अति गंभीर रूप से घायल है और अन्य दर्जनों घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। हालात को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स RAF और सीआरपीएफ की पांच टीमें तैनात की गई है। उपद्रव आगजनी तोड़फोड़ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर मामलों में तीन अलग-अलग FIR रजिस्टर की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है और 1100 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक चार उपद्रवी को हिरासत में लिया गया है और बताया गया है कि पिछले 5-6 दिनों से अपनी घरों की छत में वहां के लोग पत्थर इकट्ठा कर रहे थे सबसे पहले अतिक्रमण तोड़ने गई नगर निगम की टीम पर पथराव हुआ फिर बनभूलपुरा थाने का घिराव और आगजनी हुई है इस दौरान भीड़ ने असलों का भी प्रयोग किया है। प्रशासन के सामने शहर को बचाना पहली प्राथमिकता थी। फिलहाल प्रशासन अग्रिम कार्रवाई में जुट गया है।
दंगाइयों और उपद्रवियों के विरुद्ध करेंगे कठोरतम कार्रवाई
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा।
हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड: बदरीनाथ चढ़ावा मामले में निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
हल्द्वानी : यहां सोमनाथ तीर्थयात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 99 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी
खटीमा की बेटी ने कर दिखाया कमाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
अस्पताल कर्मी युवती ने सुनाई आपबीती, आरोपी पर केस दर्ज
अनियोजित खुदाई का आरोप पूर्व मंत्री की पत्नी पर प्रशासन का बड़ा फैसला
चारधाम को लेकर फिर बढ़ा विवाद त्रिवेंद्र रावत के बयान के बाद कांग्रेस सड़क पर 
