• हल्द्वानी– कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिये।
• जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूची बनाने के साथ ही वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही शहर में यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि भी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द सूची बनाने के निर्देश दिये ताकि अतिक्रमण में कार्यवाही की जा सके।
बैठक में अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस, सिचाई, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान के लिए सम्बन्धित सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम चलानी होगी तभी हम इस अभियान में सफल होगें। उन्होंने पुलिस महकमे, वनविभाग, आईटीबीपी, शिक्षा, समाज कल्याण, चिकित्सा विभागों साथ ही सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम को युद्व स्तर पर चलायें ताकि हम नशे पर लगाम लगा सके। उन्होंने कहा स्कूलो में निबंध प्रतियोगिता के साथ ही पुलिस विभाग के लोगों को जागरूक करने केे लिए अभियान चलाने होंगे। उन्होंने कहा नशा करने वालो लोगों की काउन्सिलिंग उनके परिवारों के साथ कराई जाए, नशे से नंुकसान से परिवार के साथ ही समाज को क्या-क्या परेशानियों से सामना करना पडता है। उन्होंने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये नशे के खिलाफ अभियान चलायें ताकि हम नशे के खिलाफ मुहिम में कामयाब हो सकें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग
उत्तराखंड: यहां 8 छात्राओं संग शिक्षिका क्लास में बेहोशी की हालत में, मचा हड़कंप 

