हल्द्वानी : परिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली गए वैलेजली लॉज निवासी दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की लाश दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिली है। मृतकों के शरीर में चोट के निशान हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
वैलेजली लॉज स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले 32 वर्षीय रवि गुप्ता की 10 साल पहले दिल्ली के मडावली में रहने वाली अंजलि से शादी हुई थी। बीते कुछ माह से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। मामला दिल्ली में महिला हेल्पलाइन में चल रहा था। बीते पांच जनवरी को इस मामले में सुलह के लिए हेल्पलाइन में डेट थी। रवि अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा वर्तमान निवासी हल्द्वानी मूल निवासी बरेली और आठवर्षीय बेटे अभिमन्यु को लेकर दिल्ली गया। बेटे को ससुराल में छोड़ा। इसके बाद पांच जनवरी को हेल्पलाइन में पत्नी से मिला। इसके बाद दोनों के बारे में कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिली।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
