नैनीताल में तस्करी का बड़ा मामला! गुलदार की 2 खाल व हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार। वन विभाग ने वन्यजीव तस्कर से बड़ी मात्रा में गुलदार की 6 माह पुरानी हड्डियां भी बरामद की हैं।
नैनीताल के किलबरी-पंगूट मोटर मार्ग में 2 गुलदार की खाल और भारी मात्रा में गुलदार की हड्डियों के साथ एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल ने सूचना देकर बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार और एस.डी.ओ.ममता चंद के निर्देशों में नगरपालिका रेंज और प्राणी उद्यान के आर.ओ.ललित मोहन कार्की और आनन्द लाल आर्या व यू.के. एस.टी.एफ.टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया।तस्कर की गिरफ्तारी के बाद वन प्रभाग और एस.टी.एफ.की टीमें विस्तृत पूछताछ कर रही है। ये जाना जा रहा है कि इसमें कुछ और लोग तो शामिल नहीं हैं। तस्कर की पहचान बागेश्वर के कपकोट निवासी महेश सिंह कपकोटी के रूप में हुई है। आशंका है कि गिरफ्तार महेश लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था। विभाग ने जानकारी दी है कि इस तस्करी की मुखबिरी उन्हें आई थी, जिसपर आज कार्यवाही करते हुए ये सफलता हाथ लगी है।
अभी डिटेल इण्टेरोगेशन के बाद स्पष्ट हो पायेगा, कि पोचिंग कब, कहाँ किस जंगल में किस तरह से की गयी। गुलदार को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है, और इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ नैनीताल नगरपालिका फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधिनियम 1972 (वाइल्ड लाइफ एक्ट)के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 

