हल्द्वानी : देवभूमि उत्तराखंड में जहां नारी को एक देवी के रूप में पूजा जाता है। हमारे संस्कार हमें नारी सम्मान के लिए नतमस्तक होकर अपनी मर्यादा में रहना सिखाते हैं। वहां पर एक बेटी दरिंदगी का शिकार हो जाती है यह बहुत शर्मनाक और देवभूमि के लिए कलंक है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश भर में 383 नगर इकाइयां कार्यरत हैं। किसी भी मुद्दे को हमारी नगर इकाइयों की सहभागिता से आगे बढ़ाने के लिए लोग आशान्वित रहते हैं। विशेष रूप से जब प्रदेश बंद जैसे आन्दोलन किए जाते हैं तो व्यापार मंडल के माध्यम से उसे सफल बनाने का प्रयास किया जाता है।
उत्तराखंड राज्य को शर्मशार करने वाली अंकित हत्याकांड ने एक बार फिर से जन-मानस के ज़हन में शंका पैदा करने की घटनाओं और किसी VIP की संलिप्तता पर संदेह होने की बात ने प्रदेश में आन्दोलन की स्थिति पैदा कर दी। प्रदेश के सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों के साथ साथ राजनैतिक दलों ने भी CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन आदि के माध्यम से दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
कई संगठनों ने इस मुद्दे पर 11 जनवरी को प्रदेश बंद की अपील की थी। इस विषय पर हमें सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों के द्वारा बंद में सहयोग करने के लिए फोन आ रहे थे ताकि हम अपनी नगर इकाइयों को बंद में सहयोग के लिए कह दें।
इस प्रकरण पर हमारे कुछ जिलाध्यक्ष भी गहन चिंतन कर रहे थे। लेकिन कल शाम जब इस संवेदनशील विषय पर हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अंकित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। ऐसे में अब बंद का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने संगठन के पदाधिकारियों से अपील करते हैं कि अब 11 जनवरी के प्रस्तावित बंद का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है।
अतः किसी प्रकार के भ्रम में न रह कर अपना व्यवसाय रोज की तरह करें। हम सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन से भी अपील करते हैं कि अब इस प्रकरण पर बंद के लिए व्यापार मंडल से संपर्क ना करें।
नवीन चन्द्र वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष) प्रमोद गोयल (कार्यकारी अध्यक्ष) राजेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) नवनीत राणा (संयुक्त महामंत्री) विपिन गुप्ता (जिलाध्यक्ष नैनीताल)

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर 
