हल्द्वानी– जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि काठगोदाम – हैड़ाखान-सिमलिया मोटर मार्ग के सुधारीकरण लिए आपदा मद से 61 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा ओखलढुंगा में 27 लाख 66 हजार और बेल बासनी में 24 लाख रुपए आपदा मद से जारी किए गए हैं। जिससे कि सड़कों के सुधारीकरण कार्य के लिए कार्य किए जाएंगे।
हल्द्वानी में ब्याज माफियों के ऊपर शिकंजा अब कसा जाएगा, अवैध तरीके से ब्याज का धंधा करने वालों की लिस्ट बनाई जाएगी और उनके ऊपर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आज हल्द्वानी में डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कैंप ऑफिस में पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि अवैध तरीके से जो लोग भी ब्याज पर पैसा देने का काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हल्द्वानी में इन दिनों ब्याज माफिया पूरी तरह से अपनी बदमाशी दिखा रहे हैं, जिसके चलते कुछ लोगों ने सुसाइड तक कर लिया है। एक ब्याज माफिया के ऊपर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया है और अब डीएम ब्याज माफियाओं के खिलाफ सख्त तेवर अपनाने जा रही है। गौलापार, देवलचौड़, तिकोनिया, गांधी नगर, लामाचौड़, कुल्यालपुरा, काठगोदाम, कुसुमखेड़ा, ऊँचापुल समेत कई ऐसी जगह है जहां पर ब्याज माफिया अपना काम धड़ल्ले से कर रहे हैं और वह बेधड़क 10% से लेकर 20% तक ब्याज पर पैसा देते हैं, साथ ही ब्याज ना देने की सूरत पर वह पीड़ित के घर जाकर धमकियां देते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

