हल्द्वानी -जनता मिलन कार्यक्रम में आमजनमानस से मिलने पर आयुक्त दीपक रावत के संज्ञान मे आया कि कई ऐसे लोग है जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बन पाया है। आयुक्त ने इस सम्बन्ध में मंडल के सभी जिलाधिकारी को माह अप्रैल में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनपदों में शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं साथ ही उन्होंने कहा इन शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने ताकि आयुष्मान कार्ड से वंचित लोग अधिक से अधिक इस योजना का लाभ ले सकें।
आयुक्त श्री रावत ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सालय में आयुष्मान योजना की सुविधा उपलब्ध है लेकिन अधिकांश निजी चिकित्सालयों के सूचना पट पर आयुष्मान कार्ड के बीमारियों के ईलाज का सूचना पट पर अंकन नही होेने पर आयुक्त ने गम्भीरता से लिया है।
श्री रावत ने मण्डल के सभी निजी चिकित्सालयों को निर्देश दिये है कि चिकित्सालयों में सूचना पट पर आयुष्मान कार्ड की बीमारियों के सम्बन्ध मे अंकन अवश्य करना सुनिश्चित करें। जिससे कि आम जनता को सूचना के अभाव में परेशानियों का सामना ना करना पडे।
मंडल आयुक्त श्री रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन प्राइवेट चिकित्सालय में आयुष्मान योजना सुविधा प्रदान की जा रही है उन निजी चिकित्सालयों मे आयुष्मान योजना का अनुपालन करना सुनिश्चित करें ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
