हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील नदियों नालों के चैनलाजेशन, ड्रैजिंग आदि से संबंधित कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई, ताकि आगामी मानसून से पूर्व आपदा न्यूनीकरण संबंधी कार्यों को करवाया जा सके तथा, वन विभाग और भारत सरकार की अनुमति आदि के प्रावधानों के कारण इस प्रकार के कार्यों में जो समय लगता है उसकी प्रक्रिया अभी से शुरु करते हुए समय रहते पूरी करवाई जा सके ।
उन्होंने बरसात के दौरान भारी बारिश से नदी-नालों में आए मलबे से उत्पन्न खतरे को देखते हुए चेनेलाइजेशन और प्रोटेक्शन कार्य का सर्वे आरंभ कर विस्तृत प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौला, नंधौर, रकसिया-कलसिया, देवखड़ी, निहाल आदि नाले वन विभाग के क्षेत्र के भीतर आते हैं। कहा कि आपदा में हुए नुकसान का संबंधित विभाग प्रस्ताव तैयार करें। जिससे रिवर ड्रैजिंग, चेनेलाइजेशन आदि का कार्य जल्द शुरु किया जा सकें।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को रकसिया, कलसिया, नंधौर, देवखडी आदि नालों की वास्तविक चौड़ाई का सर्वे और निरीक्षण देने की बात कही जिससे की आगामी
सीजन के लिए पूरी तरह से तैयारी की जा सके और परेशानी का सामना नहीं करने पड़े।
जनपद के नदी नालों के विस्तृत सर्वे हेतु जिला स्तर पर विभागीय अधिकारियों की टीम बनाई गई है जिसमें एसडीएम संयोजक है तथा भू-वैज्ञानिक, खनन, वन विभाग और राजस्व, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी की टीम के सदस्य संयुक्त रूप से आपदा में हुए नुकसान का सर्वे और आगामी आपदा से बचाव का प्रस्ताव तैयार करेंगे।
उक्त प्रस्ताव वन क्षेत्रों में अनुमति हेतु भारत सरकार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की और से भेजे जाएंगे तथा राजस्व क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग नीति के तहत टेक अप किए जाएंगे ।
बैठक में डी एफ ओ रामनगर दिगंत नायक, चंद्रशेखर जोशी, कुंदन शाह, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों 
